मुंगेली 12 जुलाई 2025 । प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नौवीं के प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों की सत्र 2025- 26 के लिए काउंसलिंग 15 जुलाई से 18 जुलाई तक की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग महेंद्र खांडेकर ने बताया कि एस .टी. एवं पी.वी.टी.जी. बालकों के प्रवेश के लिए काउंसलिंग 15 जुलाई, एस.टी. एवं पी.वी.टी.जी. बालिकाओं के लिए काउंसलिंग 16 जुलाई को संपन्न होगी। इसी प्रकार अनुसूचित जाति बालक एवं बालिकाओं के प्रवेश हेतु काउंसलिंग 17 जुलाई को तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक बालक -बालिकाओं के प्रवेश हेतु काउंसलिंग 18 जुलाई को संपन्न होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया गुढ़ियारी रायपुर स्थित प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक संपन्न की जाएगी।

काउंसलिंग में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा आठवी में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण पत्र, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकल सेल जांच प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा काउंसलिंग प्रपत्र जैसे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित किया जावेगा।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।