मुंगेली, 25 मार्च 2026 । शासन द्वारा ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’’ अंतर्गत दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु प्राइस सपोर्ट स्कीम लागू की गई है, इसके तहत खरीफ फसलों जैसे अरहर, मूंग, उड़द मूंगफली, सोयाबीन एवं रबी फसलों जैसे चना, मसूर, सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। योजना के तहत पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। योजना का लाभ उठाने हेतु किसानों को 31 मार्च तक पंजीकरण पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण कृषि अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। Post navigationघर बैठे मिल रही परिवहन सेवाः ’तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना से आसान हुई राह खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई