कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

रासेयो के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

उत्कृष्ट कार्यो के लिए शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया विनोद चंद्रवंशी को सम्मानित | ग्रामीणों ने की चंद्रवंशी के कार्यों की सराहना , विभिन्न वर्गों द्वारा की गई सेवा भावना एवं जागरुकता प्रयासो की प्रशंसा |

कवर्धा – राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ | ग्राम पंडरिया में हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का दिनांक 14 दिसंबर को समापन हुआ |

सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि ग्राम पंडरिया जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लघान का एक आश्रित ग्राम है | यह ग्राम जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |

उल्लेखनीय है कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक जैनेंद्र दीवान के आदेशानुसार , रासेयो के जिला संगठक कामती सिंह परिहार के निरीक्षण में एवं रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी विनोद चंद्रवंशी के नेतृत्व में इस शिविर का आरंभ दिनांक 08 दिसंबर को हुआ | इस शिविर में पी एम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पिपरिया के पचास स्वयं सेवकों ने भाग लिया |

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुए समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि घुरूवा राम साहू , अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरिया की उपस्थिति रही साथ ही शिवचरण पटेल उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिपरिया , राजेंद्र चंद्रवंशी , कृपालु शर्मा , रामानुज चंद्रवंशी , भागवत चंद्रवंशी , नंदकुमार शर्मा प्राचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही l

लगातार सात दिनों तक चले इस शिविर में मुख्य विषय नशा मुक्ति एवं स्वच्छता रहा | रात में किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत एवं नाटक के माध्यम से युवा एवं ग्रामीणों को नशा से दूर रहने के लिए संदेश दिया गया जिसकी ग्रामीणों ने बहुत सराहना की | योगाचार्य अजय चंद्रवंशी के द्वारा प्रतिदिन प्रभात फेरी एवं योगाभ्यास स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों को कराया गया एवं योग का महत्व समझाया गया

शिविर में दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक बौद्धिक परिचर्चा के कालखंड में प्रतिदिन अलग-अलग वक्ताओं के द्वारा स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य सामाजिक समरसता एवं बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया गया | देवांगन द्वारा साइबर क्राइम एवं मोबाइल के सही उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया तृतीय दिवस पांडे के द्वारा बच्चों को सरल शब्दों में लक्ष्य की प्राप्ति एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध कराया गया योगी , गुप्ता एवं शर्मा ने बच्चों को जीवन में अनुशासन एवं सदाचार के गुण सिखाए सेवानिवृत् प्रधान पाठक महेश ने जिला कबीरधाम के गौरवशाली इतिहास सकरी नदी का परिचय एवं जिला के स्वतंत्रता सेनानियों का नाम एवं ग्राम से परिचय कराया तथा उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया वहीं पारसमणी एवं तुकाराम दोनों युवा कलमकार द्वारा देशभक्ति गीतों के द्वारा युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत किया गया |

स्वयंसेवकों ने शिविर में मौजूद अतिथियों के साथ अपने द्वारा किए गए कार्यों एवं प्रयासों का अनुभव साझा किया एवं अपने उद्देश्य प्राप्ति के लिए निरंतर कार्य करने की इच्छा जाहिर की |

                                       समापन दिवस में स्वयंसेविका अनंता मेरावी, उमेद चंद्रवंशी,सीमा चंद्रवंशी चांदनी के द्वारा सभी स्वयंसेवकों से मिलकर कार्य करने के लाभों को बताया गया  |   कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच बलदेव चंद्रवंशी एवं ग्रामीणों के द्वारा सभी स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार चंद्रवंशी को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | उक्त कार्यक्रम से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है | उन्होंने स्वयंसेवकों की उज्जवल भविष्य की कामना एवं शिविर के सफल संचालन के लिए बधाई प्रेषित किया | शिविर में चंद्राकर व्याख्याता एवं खान का विशेष सहयोग रहा |

 

 

 

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button