मुंगेली, 31 मई 2025 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम कोयलारी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुशासन तिहार अंतर्गत प्रथम चरण में प्राप्त 04 हजार 649 आवेदनों में से 04 हजार 648 आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर आमजनों को राहत पहुंचाई गई। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में कोयलारी क्लस्टर अंतर्गत कोयलारी, सूरजपुरा, डिण्डौरी (चि.), फुलवारीकला, भालूखोंदरा, गोरखपुर, गातापार, रजपालपुर, मोहडण्डा, कलमीडीह, बरमपुर, उजियारपुर, नवागांव (ठे.) और चकला सहित 14 ग्राम पंचायतों के आमजन शामिल हुए।

लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि पीएम आवास प्लस 2.0 में सर्वे कर 01 हजार 200 का नया नाम जोड़ा गया है, 37 नए शौचालय स्वीकृत किए गए हैं। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा अंत्योदय स्वरोजगार योजना अंतर्गत 63 हितग्राहियों को 18 लाख 90 हजार रूपए का ऋण उपलब्ध कराकर प्रत्येक हितग्राहियों को 10 हजार रूपए के मान से 06 लाख 30 हजार रूपए अनुदान राशि वितरित किया गया। इसके साथ ही 21 नवीन जॉब कार्ड बनाया गया, 01 पशु शेड व 01 डबरी निर्माण की स्वीकृति दी गई। 29 नवीन राशनकार्ड प्रदान किया गया और 08 में नाम काटने और जोड़ने की कार्यवाही की गई। 03 कृषकों को सोलर स्ट्रीट लाइट व 01 सोलर ड्यूल पम्प और 04 लोगों को लर्निंग लाईसेंस प्रदान किया गया। पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत 06 नया पंजीयन और महतारी वंदन योजनांतर्गत 91 नया पंजीयन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारी, गणमान्य नागरिकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।