कवर्धा, 10 जुलाई 2025। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना एवं इंडियन ओवरसीज़ बैंक शाखा कवर्धा के द्वारा ग्राम पंचायत भागुटोला में लोन कैम्प का आयोजन कलेक्टर गोपाल वर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजय कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज आयोजित किया गया। कैम्प में विकासखंड स लोहारा एवं कवर्धा के स्व सहायता समूह के सदस्यों को लखपति परियोजना के तहत कुल 20 सदस्यों को 15 लाख रुपए का व्यक्तिगत ऋण स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही 14 स्व सहायता को 40 लाख 50 हज़ार रुपए का आतिरिक्त ऋण वितरण किया गया। ऋण वितरण के दौरान परियोजना अधिकारी विनोद अहीरवार, लेखा अधिकारी भानु प्रताप नेताम एवं ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम जय कैवर्त्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान स्व सहायता समूह के सदस्यों को अधिक से अधिक आजीविका गतिविधि का संचालन करते हुए परिवार के आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ आजीविका संवर्धन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए महिला समूह के सदस्यों को प्रेरित किया गया। लोन कैंप के दौरान कुल 55 लाख 50 हजार रुपए का ऋण ग्रामीण महिलाओं को वितरित किया गया।

लोन कैम्प के आयोजन में साधन संस्था का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक सुनील के द्वारा स्व सहायता समूह के सदस्यों को अस्वस्थ किया गया कि ग्रामीण महिलाओं के उत्थान आजीविका संवर्धन एवं आत्मनिर्भर होने की दिशा में बैंक लगातार आर्थिक सहयोग के लिए तत्पर है।

उल्लेखनीय है कि आज के लोन कैंप में जय मां शीतला महिला स्व सहायता संग ग्राम मोहतरा को 3 लाख रुपए कारण स्वीकृत किया गया इसी तरह आमीन माता महिला स्व सहायता समहू ग्राम कारेसरा को 3 लाख 30 हजार रुपए का इंडियन ओवरसीज बैंक के माध्यम से प्राप्त हुआ।जय बुढादेव महिला स्व सहायता समहू ग्राम बगदई को 3 लाख रुपए एवं नारी शक्ति महिला स्व सहायता समहू ग्राम खैरझिटी को 4 लाख रुपए का लोन स्वीकृत करते हुए 3 लाख 50 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया।

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed