शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया
जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम

सहसपुर लोहारा – आज दिनांक 16 जून 2025 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में बड़े जोर – शोर के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया | शासन के आदेश एवं निर्देश का परिपालन करते हुए ग्राम दनिया खुर्द के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में बड़े उत्साह के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया |
आपको बता दे कि यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के अंतर्गत आता है | यह ग्राम जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा से लगभग नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश विश्वकर्मा जनपद सदस्य की उपस्थिती रही | सबसे पहले मुख्य अतिथि द्वारा नव प्रवेशी बालक एवं बालिकाओ का स्वागत तिलक लगाकर किया गया और उन्हें शाला प्रवेश उत्सव की बधाई दी गई | उन्होंने अपने संबोधन में कार्यक्रम में उपस्थित बालक एवं बालिकाओ को पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा | उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से ही हमें सफलता मिलती है और हम अपनी मंजिल तक पहुँचते हैं | एक विद्यार्धी सफल होकर अपना एवं अपने माँ – बाप के नाम के साथ ही शाला एवं गांव का नाम रोशन करता है | पढ़ – लिखकर ही हम एक अच्छा नागरिक बनते हैं और अपने देश की सेवा कर सकते हैं | शिक्षा ही हमें सही और गलत को समझने के योग्य बनाता है |
मुख्य अतिथि के संबोधन पश्चात बालक एवं बालिकाओं को गणवेश का वितरण किया गया | इस कार्यक्रम में शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष गजानन साहू, पूरन साहू, ब्रम्ह पटेल, राहुल पटेल, रमला, प्रधान पाठक भुनेश्वर् वैष्णव, शिक्षिका कविता ठाकुर सहित हाई स्कूल की प्राचार्या दिवाकर की उपस्थिती रही |





