मुंगेलीछत्तीसगढ़

पीएम श्री एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया विज्ञान केंद्र रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण

मुंगेली, 15 मार्च 2026 । पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, बँधवा के विद्यार्थियों ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत विज्ञान केंद्र रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा व्यवहारिक समझ विकसित करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान केंद्र स्थित तारामंडल में ब्रह्मांड, ग्रहों और नक्षत्रों से संबंधित रोचक जानकारी प्राप्त की।

इसके साथ ही विद्यार्थियों ने 3डी शो का आनंद लेते हुए विज्ञान से जुड़े विभिन्न सिद्धांतों को आकर्षक और आधुनिक तकनीक के माध्यम से समझा। विद्यार्थियों ने विज्ञान केंद्र में प्रदर्शित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, प्रयोगों और प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न गैलरियों में लगाए गए इंटरैक्टिव प्रदर्शनों और वैज्ञानिक उपकरणों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर प्राप्त किया। इस अवसर पर साथ गए शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं एवं प्रदर्शनों की विस्तृत जानकारी दी, जिससे विद्यार्थियों की जिज्ञासा और अधिक बढ़ी। विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक यात्रा को अत्यंत रोचक, प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताते हुए इसे अपने लिए यादगार अनुभव बताया।

विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ अनुभवात्मक और व्यवहारिक शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे विज्ञान को बेहतर ढंग से समझ सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह भ्रमण रोमांचकारी, मनोरंजक और ज्ञानप्रद अनुभव रहा। प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button