बेमेतराछत्तीसगढ़

जिले में अब तक 240.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

बेमेतरा 21 जुलाई 2025 । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 21 जुलाई 2025 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 240.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील थानखम्हरिया में 308.3 मि.मी. तथा न्यूनतम 135 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 194.3 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 285 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 257.4 मि.मी., देवकर तहसील में 243 मि.मी, वर्षा दाढ़ी तहसील मे 302.3 मि.मी., वर्षा भिंभौरी तहसील में 189.5 मि.मी. एवं साजा तहसील में 252.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button