मुंगेलीछत्तीसगढ़

स्वच्छता ही सेवा अभियान: जागरूकता और सहभागिता की अनूठी पहल

शपथ, प्रतियोगिता और वृक्षारोपण से दिया स्वच्छता का संदेश

मुंगेली, 19 सितम्बर 2025 । ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम अंतर्गत आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र चमारी में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख स्थलों पर स्वच्छता संबंधी बैनरों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही स्थानीय निकायों की सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु “स्वच्छ वार्ड/स्वच्छ ग्राम पंचायत प्रतियोगिता” का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में स्वच्छता की स्थिति का मूल्यांकन, नवीन समाधान, स्वयंसेवकों की भागीदारी और श्रेष्ठ प्रथाओं का आकलन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वार्डों एवं ग्राम पंचायतों को “सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता,” “नवीनतम अपशिष्ट प्रबंधन समाधान” और “सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक सहभागिता” जैसी पहचान प्रदान किया जाएगा।

इस दौरान कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। साथ ही सौंदर्यीकरण की गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के इन विविध आयामों ने समाज में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का व्यापक संदेश दिया और सामुदायिक भागीदारी का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button