कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत रेंगाखारकला में 20 मई को राजस्व शिविर का होगा आयोजन

राजस्व संबंधित विभिन्न समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

कवर्धा 18 मई 2025। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर विकासखंड बोड़ला अंतर्गत तहसील रेंगाखारकला के ग्राम पंचायत रेंगाखारकला में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 20 मई 2025 को राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा।यह शिविर सुबह 09 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर में तहसील रेगाखारकला एवं उप तहसील लोरमी जंगल के हल्का एवं उनके अधीन आने वाले ग्राम पंचायतों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

शिविर में राजस्व प्रकरणों का निराकरण यथा विवादित नामांतरण, बंटवारा, विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका प्रदान करना, नक्शा अद्यतन बटांकन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, डिजिटल हस्ताक्षर करना, आधार नंबर एकत्र करना, मोबाईल नम्बर एकत्र करना, अभिलेख शुद्धता, त्रुटि सुधार के आवेदन, व्यपवर्तन, स्वामित्व योजना से संबंधित कार्य, कोटवारी भूमि के विक्रय की जानकारी सहित समस्त राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए 17 एवं 18 मई को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसील एवं उप-तहसील कार्यालय में आवेदन प्राप्त किए गए है। 19 मई को प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी। 20 मई को ग्राम पंचायत रेंगाखारकला में शिविर स्थल पर समाधान एवं निराकरण किया जाएगा।

राजस्व शिविर में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहेंगे। राजस्व न्यायालय से संबंधित, भूमि-अभिलेख से जुड़े मामलों के लिए भी आवश्यक निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिविर में प्राप्त आवेदनों का पंजीयन पृथक से कर समाधान की कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button