दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में विभिन्न कार्याे के लिए 57.48 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग | कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 10 कार्याे के लिए 57 लाख 48 हजार 5 रूपए स्वीकृत किया गया है। दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत दुर्ग मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की जाएगी।


जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत अंजोरा (ख) में उड़िया बस्ती सार्वजनिक भवन के पास कलामंच में छत ढलाई निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम पंचायत अंजोरा (ख) में सार्वजनिक मंच में डोमशेड निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत अछोटी में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 11 लाख 99 हजार 981 रूपए, ग्राम पंचायत उमरपोटी में सीसी रोड निर्माण कार्य दिनेश कुमार सिन्हा घर से भावेन्द्र कुमार सिन्हा घर तक चन्द्रनगर के लिए 2 लाख 99 हजार 771 रूपए,

ग्राम पंचायत चिरपोटी में सीसी रोड निर्माण कार्य प्रहलाद निषाद घर से सेतु साहू घर तक के लिए 7 लाख 99 हजार 510 रूपए, ग्राम पंचायत भानपुरी में वार्ड-04 सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम पंचायत भानपुरी में सीसी रोड निर्माण कार्य कमलनारायण साहू घर से बुधे दिल्लीवार के घर तक के लिए 3 लाख 99 हजार 755 रूपए,

ग्राम पंचायत हनोदा वार्ड 11 एवं 14 में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 7 लाख 39 हजार 546 रूपए, ग्राम पंचायत हनोदा वार्ड 20 में सीसी रोड निर्माण कार्य डोमन चंद्राकर घर से मनीषा घर तक के लिए 6 लाख 09 हजार 626 रूपए, ग्राम पंचायत हनोदा में सीसी रोड निर्माण कार्य मेन रोड से अस्पताल रोड तक के लिए 2 लाख 99 हजार 816 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।


Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button