दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत आज दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं आंगनबाड़ी मितानिन घर-घर पहुंचकर छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं।

छूटे हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से लगातार आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिन नागरिकों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना हैं, उनका कार्ड घर पहुंचकर बनाया जा रहा है।

इसके लिए टीम लगातार मेहनत कर घर-घर पहुंच रही है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर में छूटे हुए|

 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किए हैं। कर्मचारियों को अभियान का प्रशिक्षण भी दिया गया।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।