दुर्ग

दुर्ग में विजयादशमी पर पुलिसकर्मियों ने लिया माता दुर्गा का आशीर्वाद

दुर्ग । दुर्ग जिले में विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला और उनकी धर्मपत्नी संगीता शुक्ला ने माता दुर्गा की पूजा और शस्त्रों की पूजा की। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हवाई फायरिंग की और एक दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

शस्त्र पूजा में सुखनंदन राठौर, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर) जिला दुर्ग, वेदव्रत सिरमौर, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला-दुर्ग, अभिषेक झा, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जिला दुर्ग, चिराग जैन, भापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, (दुर्ग), जिला दुर्ग, सत्यप्रकाश तिवारी, रापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, (भिलाईनगर), जिला दुर्ग, हरीश पाटिल, रापुसे.नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, आशीष बन्छोर, रापुसे. पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, हेमप्रकाश नायक, रापुसे. उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जिला दुर्ग, चन्द्रप्रकाश तिवारी, रापुसे. उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग, एस.डी.विश्वकर्मा, सेनानी, नगर सेना, दुर्ग, नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग, सहायक उप निरीक्षक (एमटी) शेख मुस्ताक, प्रभारी वाहन शाखा, दुर्ग, सउनि. पी.सोलोमान, प्रभारी शस्त्रागार, रक्षित केन्द्र, दुर्ग, सउनि. पुरूषोत्तम यादव, रक्षित केन्द्र, दुर्ग एवं रक्षित केन्द्र, दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में गुजरात राज्य से आये हुए पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने भी शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर माता से आर्शिवाद लिया। दशहरा के दिन पुलिस लाइन, दुर्ग में शस्त्र पूजा के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में मॉं भवानी का पूजन कर आर्शिवाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके।

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button