दुर्ग | एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र गांधीनगर क्रमांक 03, भिलाई 03, वार्ड-15 में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 से प्राप्त जानकारी अनुसार अंतिम तिथि उपरांत प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी कर निर्धारित मापदण्ड के आधार पर अनुमोदित अंतरिम मूल्यांकन पत्रक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 एवं नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के कार्यालय परिसर में चस्पा कर दी गई है।उक्त अंतरिम मूल्यांकन पत्रक में वरियता/प्राथमिकता के संबंध में किसी आवेदिका को दावा-आपत्ति हो तो 02 दिसम्बर 2024 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 में कार्यालयीन समय में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नही किया जाएगा।Post navigation सड़क सकरा होने के कारण आये दिन होती है दुर्घटनाएं, सड़क किनारे नाली को चेम्बर से ढकने दिया आवेदन नसबंदी पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित