
बेमेतरा, 20 मई 2025 – बेमेतरा विकासखंड के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बालसमुंद में सुशासन तिहार-2025 अंतर्गत 22 वा समाधान शिविर आयोजित हुआ । हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित क्लस्टर बालसमुंद सहित 11 बगौद, बाबाघठोली, पौंसरी, मोहरेंगा, राउरपुर, मुनरबोड़, बालसमुंद, आंदू, उसलापुर, भोथीडीह, खैरझिटि के लोग शामिल हुए । शिविर के मुख्य अतिथि राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल थे। अनुविभागीय एवं दंडाधिकारी (एस डी एम) प्रकाश भारद्वाज मुख्य अतिथि का स्वागत किया । उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदन और निराकार की जानकारी दी कि 11 ग्राम पंचायतों से समस्या, मांग और शिकायत संबंधी 3403 आवेदन प्राप्त हुए जिनका गुणवत्ता पूर्ण निराकरण संबंधित विभाग के अधिकारियों ने किया जिनकी जानकारी आज इस शिविर में दी जा रही है|
बालसमुंद शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा मंत्री के समक्ष समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण की जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
मंत्री बघेल ने अपने संक्षिप्त कार्यक्रम में कहा कि सुशासन तिहार म अंतर्गत लगाये गए तीसरे चरण में समाधान शिविर में आपके द्वारा दिए गए आवेदनों का निराकार किया गया है । जिनकी जानकारी संबंधित अधिकारी आपके सामने बता रहे है । यह काम हमारी सरकार विष्णुदेव की सरकार कर रही है ।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भी किसी भी गांव में औचक निरीक्षण कर जानता से सरकार के कामकाज की जानकारी ले रहे है । यही नहीं मुख्यमंत्री कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सीईओ पंचायत सहित अधिकारियों की बैठक ले कर प्राप्त आवेदनों और गांव शहर के विकास काम की प्रगति के बारे में पूछते है । उन्होंने कहा कि आज भी मुख्यमंत्री दुर्ग में अधिकारियों की बैठक लेंगे । उन्हें भी बैठक में जाना है । इसलिए में आपके बीच ज़्यादा समय। नहीं रुकपा रहा । यहाँ अधिकारी अपने-अपने विभाग की जानकारी देने आए है ।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री बघेल ने कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी नागरिक बेझिझक अपनी समस्या या मांग आवेदन के माध्यम से दर्ज करा सकता है। राज्य सरकार हर गांव तक अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है, सरकार आपके साथ खड़ी है। ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
शिविर में अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री, राशन कार्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग की नोनी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत लाभार्थी बालिकाओं को बैंक पासबुक दी गई, वहीं वरिष्ठ नागरिकों को वय वंदन कार्ड प्रदान किए गए।





