दुर्ग ==01 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को प्रदेश के साथ जिला मुख्यालय में भी उत्सव के रूप में मनाया जाता है राज्य निर्माण के दिवस को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाने के लिए राज्य के जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख नगरों में दीप प्रज्जवलन किया गया। दुर्ग जिले में भी उत्साह के साथ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया इसी तारतम्य में वेणु माधव राव विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल के साथ सहयोगी कार्यकर्ता के साथ ग्रीन चौक में आज छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा की दीप प्रज्वलन कर राज्य स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गई उन्होंने अपने घरों में दीप जलाकर राज्य निर्माण की खुशी और उमंग को अपने आस-पास के लोगों में साझा करने की भी अपील की है। ज्ञात हो कि 01 नवम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ नये राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। नये राज्य बनने के पश्चात प्रदेश की प्रगति और उन्नति में बढ़ोतरी हुई तथा लोगों को विकास का बेहतर अवसर प्राप्त हुआ। इस दिन को याद करने के लिए प्रतिवर्ष 01 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। वेणु माधव राव विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल ने आज 01 नवम्बर को अपने घरों में दीप जलाकर राज्य बनने की खुशियां बांटने की अपील आमजनों से की है।प्रकाश नागवंसी राहुल लाहोकर सोनू सोलाखे जय राज द्वारका साथ में सभी कार्यकर्ता की उपस्थिति रही

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।