बिलासपुरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 9 खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बिलासपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

बिलासपुर, 1 फरवरी 2026 । जयपुर शहर के मां अंजनी नगर, सिरसा रोड में 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल सलेक्शन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले से कुल 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 9 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने कुल 9 गोल्ड मेडल के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन सभी 9 होनहार खिलाड़ियों का चयन नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। नेपाल में होने वाली प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए सभी चयनित खिलाड़ी दिन-रात कड़ी मेहनत करेंगे और वहां भारत व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी मास्टर गणेश सागर ने दी।

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button