मुंगेली, 11 नवंबर 2025।  मुंगेली जिले के खनिज शाखा कलेक्टर कार्यालय द्वारा तहसील सरगांव स्थित ग्राम भकुर्रीडीह (ब्-2), रेत खदान की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत इस खदान के लिए ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) लॉटरी के माध्यम से सफल बोली लगाने वाले का चयन किया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में यह रेत खदान स्वीकृति हेतु निविदा सुबह 10.30 बजे से ऑनलाइन ओपन की गई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 13 आवेदन पात्र पाए गए। नीलामी में ग्राम भकुर्रीडीह (ब्-2) की खसरा क्रमांक 333 रकबा 2.500 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए, कन्हैया नवलानी, निवासी-कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.), को सबसे अधिक बोली लगाने वाला (अधिमानी बोलीदार) घोषित किया गया है। पूरी नीलामी प्रक्रिया अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, टेंडर कमेटी के सदस्य, तथा खनिज विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं बोलीदाताओं की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।