कवर्धा – अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कामरेड सुजीत गुप्ता ने जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत राजा नवागांव के सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित धान उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया |निरीक्षण में यह विचित्र नजारा देखने को मिला कि कहने को तो धान उपार्जन केंद्र में पांच चबूतरा बने हैं जिनमें से एक चबूतरा में टिन शेड का मात्रा ढांचा लगाकर छोड़ दिया गया है | इस ढांचे के ऊपर टिन नहीं लगाया गया है | इस प्रकार शेड का आधा – अधूरा निर्माण किया गया है | इसी तरह दो चबूतरो में टिन शेड बनाने हेतु चबूतरा में आधार तो बनाया गया किंतु शेड नहीं बनाया गया |नवंबर माह में सेवा सहकारी समिति द्वारा किसानों का धान खरीदी कर चबूतरा में रखा जाएगा जिसमें धूप पड़ने पर समिति को सूखत का घाटा सहना पड़ेगा | समिति प्रबंधक प्रदीप साहू द्वारा धान उपार्जन केंद्र में साफ – सफाई करवा कर एवं छोटा-मोटा मरम्मत करवा कर धान खरीदी की तैयारी किया जा रहा हैं | धान खरीदी से पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी , जिला विपणन अधिकारी , कृषि विभाग के अधिकारी तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व ) तहसीलदार वह मंडी सचिव , मंडी इंस्पेक्टर्स द्वारा जिला प्रशासन व राज्य प्रशासन को इस आधे – अधूरे निर्माण कार्यों की जांच कर शासन को अवगत करा देते तो धान की सूखत नहीं हो पाती | धान खरीदी के दौरान अनेक अधिकारी व किसान नेताओं के द्वारा निरीक्षण किया जाता है किंतु इस प्रकार की आधा – अधूरा निर्माण कार्य व कमियों पर ध्यान नहीं दिया जाता हैं | जिला कार्यालय के अधिकारी , सहकारिता निरीक्षक व नोडल अधिकारी आज तक इस कमियों पर ध्यान ना देना आश्चर्य का विषय है | Post navigationनगर पंडरिया के आसपास आंतक है साँपों का | महामंडल प्रजाति का बहुत लंबा सांप देखा गया | रेस्क्यू का जानकार व्यक्ति ने सुरक्षित तरीके से उसे छोड़ा दूर लेजाकर | समाचार संकलन में नगर पंडरिया निवासी दो संभ्रांत नवयुवक सम्राट कुर्रे एवं गौरव देवांगन ने हमे की मदद |