पंडरिया – नगर पंडरिया के आसपास साँपों का आंतक है | सुपर समर्थन की चिठ्ठी की टीम जब अपने सामान्य दौरे में दिनांक 06/11/2026 को कवर्धा से पंडरिया की ओर जा रही थी तो उसने यह देखा कि रास्ते में भीड़ इक्कठी है | भीड़ के करीब जाने से वजह मालूम हुआ कि एक बहुत लंबा सांप ग्राम बिसेसरा में कवर्धा – पंडरिया मुख्य मार्ग में आ चुका था उसे रेस्क्यू के जानकर लोग पकड़ कर सुरक्षित तरीके से प्लास्टिक बोरी में भर रहे हैं |

नगर पंडरिया जिला कबीरधाम का एक नगर पालिका परिषद् है और जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर कवर्धा – बिलासपुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है | भीड़ में मौजूद सांप के जानकार किसी व्यक्ति ने इसे महामंडल प्रजाति का बताया साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि आसपास साँपों की बहुत संख्या और आंतक है |

हमारे द्वारा जब इस घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो वहाँ पर मौजूद दो संभ्रांत नवयुवक सम्राट कुर्रे एवं गौरव देवांगन ने हमें अपने मोबाइल फोन से वीडियो क्लिप देकर मदद की |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed