कवर्धा – लोगों के आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र है माँ दुल्हिन दाई का मन्दिर |  ग्राम बहरमुड़ा में स्थित है माँ दुल्हिन दाई का मन्दिर |
उल्लेखनीय है कि ग्राम बहरमुड़ा जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत कवर्धा का एक ग्राम है |  जिला मुख्यालय से लगभग बीस किलोमीटर की दूरी पर यह ग्राम स्थित है |  कवर्धा रायपुर राष्ट्रीय मार्ग में लगभग बीस किलोमीटर चलने के बाद ग्राम पनेका से बाँई ओर मुड़कर ग्राम बहरमुड़ा जाना एक सुविधाजनक रास्ता है |  ग्राम पनेका से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर यह मन्दिर स्थित है |
माँ दुल्हिन दाई के मुख्य मन्दिर में पहुँचने पर चारों ओर प्राकृतिक वातावरण का एहसास होता है |  मन्दिर के पीछे बहुत बड़ा जलाशय है |  इस जलाशय को बहरमुड़ा जलाशय के नाम से जाना जाता है |  मन्दिर के सामने पक्की सड़क है और सड़क के किनारे कृषि भूमि है उसमे लगे कुछ सुंदर वृक्ष आसपास के वातावरण को सुंदर बनाते हैं |
मुख्य मन्दिर के बाँये ओर भगवान् शिव का मन्दिर है |  इस शिवालय के करीब भगवान् शनिदेव का भी मन्दिर है |  छह दानदाता ऐसे लोग हैं जिन्होंने तांबे का कलश मन्दिर को दान में दिया है |  इनके द्वारा दिये गए ताम्बा कलशों की संख्या तैतीस है |   वर्ष 2024 -25 में यहाँ  विभिन्न गाँवों एवं शहरों के 308 श्रद्धालुओ ने ज्योति जलवाया |
माँ दुल्हिन दाई का मन्दिर पहुँचने के बाद माता का दर्शन करने के पश्चात मानसिक एवं आत्मिक शांति का एहसास होता है |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।