मुंगेली, 11 जुलाई 2025 । जिला ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन मासिक पत्रिका का वितरण किया गया। जनमन पत्रिका मिलने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। छात्रों ने कहा कि जनमन पत्रिका में शासन की योजनाओं और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी बहुत ही सरल ढंग से दी जाती है। इस पत्रिका को पढ़ने से न केवल शासन की नीतियों और कार्य योजनाओं के प्रति गहरी समझ विकसित होती है, बल्कि पी.एस.सी., व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इससे प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिये प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की दृष्टि से यह पत्रिका महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों ने कहा कि पत्रिका में दिए गए लेख और सरकारी योजनाओं से संबंधित विश्लेषण परीक्षा की दृष्टि से बेहद लाभकारी हैं। जनमन पत्रिका में देश भर की जानकारी के साथ ही तात्कालीक घटनाक्रम भी दिए रहते हैं, इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद मिलती है।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।