मुंगेलीछत्तीसगढ़

गायों की सेवा और संरक्षण के लिए आमजन एवं ग्रामीणों में दिख रहा उत्साह

150 से अधिक किसानों ने पशुओं को लिया गोद

मुंगेली, 10 सितम्बर 2025 । कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में गायों की सेवा, संरक्षण एवं सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘गौ सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीण एवं आमजनों को गायों की सेवा एवं संरक्षण के लिए प्रोत्साहित एवं जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में पथरिया विकासखंड के ग्राम धरदेई में ग्रामीणों द्वारा सेवा एवं संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करते हुए 150 से अधिक घुमंतू पशुओं को गोद लेकर अपने घरों में आश्रय प्रदान किया गया और उनकी सेवा की जा रही है।

जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बेसहारा एवं सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों के बेहतर प्रबंधन, सेवा और संरक्षण को सुदृढ़ करना है। अभियान के तहत ग्रामों में गौ चौपाल का आयोजन कर गौ मित्रों का पंजीयन किया जा रहा है। साथ ही घुमंतू पशुओं को उनके मालिकों को सौपने तथा गॉव में पशुओं के रखने की व्यवस्था की भी जा रही है। पशु चिकित्सा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के माध्यम से गायों की सेवा और संरक्षण के लिए किसान लगातार जागरूक हो रहे हैं, जिससे गाय गोद लेने वाले किसानों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जिले में अब तक 04 हजार 429 से अधिक पशुओं में टैगिंग तथा 865 रेडियम बेल्ट लगाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button