जांजगीर-चांपा, 14 नवम्बर 2024 । भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवम्बर 2025 को दोपहर 02 बजे जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक पामगढ़ शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छ.ग. खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, नगर पालिका परिषद जांजगीर-चांपा अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल, नगर पालिका परिषद चांपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि समाज प्रमुख – जिला पंचायत सदस्य महादेव नेताम, बी०एस० सिदार, विजय कुंवर मरकाम, बटदेव उरांव, राजेन्द्र कंवर, हरेन्द्र बिंझवार, आई०पी० मरकाम, एम०एल०मराबी, राजकुमार खैरवार, गोवर्धन धनुवार, गंगोत्री कंवर, धरमलाल सिदार, लालबहादुर सिंह होंगे। Post navigationकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण अभाविप ने पीजी कॉलेज में आयोजित की धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर संगोष्ठी ।