मुंगेलीछत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की लगातार छापामार कार्रवाई जारी

476.6 लीटर शराब और 1200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

मुंगेली, 25 जून 2025 । जिले में अवैध शराब के नियंत्रण के लिए लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2025 से 31 मई 2025 के मध्य जिलेभर में लगातार छापामार अभियान चलाया गया। इस अवधि में कुल 113 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, जिनमें 476.6 बल्क लीटर देशी, विदेशी और कच्ची महुआ शराब तथा 1200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त की गई। इसके साथ ही शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी मामलों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गैर-जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध शराब के उत्पादन, भंडारण और बिक्री को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन या आबकारी विभाग को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button