बेमेतरा 31 जुलाई 2025 । संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने बाबत आवेदन आमंत्रण जारी किया गया है। विभाग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर राशि रुपये 100000/- (अक्षर में एक लाख मात्र) प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है।

पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त 2025 तक आवेदन आमंत्रित है। पात्रता, शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट (www.tribal.cg.gov.in) से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लॉक-डी, भू-तल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, रायपुर का पत्र में अंतिम तिथि तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं |

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।