कवर्धाकबीरधामछत्तीसगढ़

कारेसरा निवासी डालचंद साहू को मिली मुख्यमंत्री स्वेच्छा मद से 3 लाख रुपए की सहायता

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से स्वीकृत चेक को किया प्रदान

कवर्धा, 08 जनवरी 2026। कबीरधाम जिले के ग्राम कारेसरा निवासी डालचंद साहू को उपचार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मुख्यमंत्री स्वेच्छा मद से 3 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री साय के इस संवेदनशील पहल से साहू के उपचार में बड़ी राहत मिली है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से स्वीकृत 3 लाख रुपए का चेक डालचंद साहू को प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि कोई भी नागरिक आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे।

डालचंद साहू आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उपचार के लिए आर्थिक सहयोग के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए यह सहायता स्वीकृत की। चेक प्राप्त करने के बाद डालचंद साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहयोग उनके लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर आरबी देवांगन उपस्थित थे।

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button