कबीरधामकवर्धा

कबीरधाम जिले में मतदाता जागरूकता अभियान, ’जाबो’ कार्यक्रम के तहत हो रही विभिन्न गतिविधियां

कवर्धा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के दिशा-निर्देश पर कबीरधाम जिले में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। ’जाबो’ कार्यक्रम के माध्यम से जिले के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इसके अंतर्गत जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजन भी किया गया है, जिसमें महिलाएं और छात्राओं ने अपने हाथों पर मेंहदी के द्वारा मतदान के संदेश को प्रकट कर रहे हैं। यह एक अभिनव तरीका है, जिसके माध्यम से मतदान के महत्व को समाज में व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा रहा है।

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्व सहायता समूह की दीदीयों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। वे ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर, रैली निकालकर और जनसभा आयोजित कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव में मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें निर्वाचन में अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करना है। ईवीएम प्रदर्शन का आयोजन नगरीय निकायों में किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं को ईवीएम की प्रक्रिया और इसकी सही तरीके से उपयोग के बारे में जानकारी दी जा सके। इस प्रदर्शन में लोग ईवीएम की कार्यप्रणाली को समझने के साथ-साथ मतदान के दौरान होने वाली तकनीकी प्रक्रिया को भी जान पा रहे हैं।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने इस अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य हर मतदाता तक यह संदेश पहुँचाना है कि उनका वोट लोकतंत्र की ताकत है। चुनावी प्रक्रिया में सभी नागरिक सक्रिय रूप से भाग लें और अपने अधिकार का उपयोग करें। इस अभियान में जिले के विभिन्न विभागों और समाजिक संगठनों द्वारा सहयोग किया जा रहा है ताकि मतदाताओं को पूरी तरह से जागरूक किया जा सके। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को इस अभियान के माध्यम से विशेष रूप से जोड़ा जा रहा है।

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button