कबीरधाम – दिनांक 21/02/2025 को यह देखा गया कि छुट्टी के निर्धारित समय से पहले ही विद्यार्थियो को छुट्टी देकर शासकीय विद्यालयों में ताला लगा दिया गया था |दरअसल मामला कुछ इस तरह से है | कवर्धा – रवेली मुख्य मार्ग से लगभग दो या तीन किलोमीटर की दूरी पर ग्राम सोनबरसा स्थित है | यह ग्राम जिला मुख्यालय से लगभग चौदह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | यह ग्राम जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत आता है साथ ही शिक्षा विभाग के विकास खंड कवर्धा के अंतर्गत है |सुपर समर्थन की चिट्ठी ने ग्राम सोनबरसा पहुँच कर देखा तो पाया कि वहाँ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में ताला लगा हुआ था | छुट्टी के निर्धारित समय से पहले ही विद्यार्थियों को छुट्टी देकर वहाँ पदस्थ कर्मचारी चले गए थे |यही स्थिति वहाँ के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय उच्च विद्यालय (हाई स्कूल) का था | इन विद्यालयों के भवनों में भी ताला लगा हुआ था | यहाँ पर भी विद्यार्थियों को छुट्टी के निर्धारित समय से पहले ही छुट्टी देकर विद्यालय भवनों में ताला लगा दिया गया था |गौर करने वाली बात यह है कि इस दिन किसी भी तरह से शासकीय अवकाश नही था | शिक्षक – शिक्षिका के इस तरह के मनमानीपूर्ण रवैये के चलते विद्यार्थी उस दिन की शिक्षा से वंचित रह गये साथ ही ये स्थिति उच्च अधिकारियों के निरीक्षण पर भी सवालियाँ निशान् लगा रहा है | जब जिला मुख्यालय के आसपास के ग्रामों में यह स्थिति है तो दूरदराज के ग्रामों के स्थिति की कल्पना की जा सकती है | ऐसे में बेहतर शिक्षा की कल्पना नही की जा सकती है |Post navigationकैसे होगी बेहतर शिक्षा ? बोर्ड परीक्षा के संबंध में जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित