बोड़ला – कर्मचारियों की मनमानी का जीता जागता उदाहरण है यह तस्वीर | जी हाँ आप सही पढ़ रहे हैं | दिनांक 06/05/2025 को यह देखा गया कि बोडला नगर के विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कुछ कर्मचारी कार्यालयीन समय में विभागीय कार्यो को नही कर रहे थे | ये सभी बड़े आराम से नगर स्थित एक होटल में चाय नाश्ता कर रहे हैं |
बोड़ला नगर जिला कबीरधाम का एक जनपद पंचायत है एवं जिला मुख्यालय कवर्धा शहर से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | आपको यह बताना जरूरी है कि राज्य सरकार ने अपने अधिकारी एवं कर्मचारियोँ के लिए लंच का समय दोपहर 01:30 से 02:00 बजे निर्धारित किया है | इसे कर्मचारियों की मनमानी ही कहा जायेगा कि वो अपरान्ह 04:08 बजे विभागीय कार्यो को नही करके बड़े आराम से चाय नाश्ता कर रहे थे |
सवाल यह उठता है कि आम जनता में से कुछ ऐसे लोग जो समय का कद्र करते है एवं किसी कार्यालय में कर्मचारियों के कार्य करने की अवधि में कार्यालय पहुँचते हैं तो ऐसे समय के पाबंद लोगो का काम एवं दिनचर्या भी ऐसे कर्मचारियों के स्वेच्छाचारिता के चलते बिगड़ता है एवं प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है | यह कार्यालय इससे पहले भी कुछ अन्य विषयों को लेकर विवादित रहा है |






