मुंगेली, 26 नवंबर 2025 । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने आज जनपद पंचायत मुंगेली के ग्राम बरदुली, डोमनपुर, छतौना, फरहदा और सेमरचुवा का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, सामुदायिक सहभागिता, स्वच्छता व्यवहार में सुधार, तथा मिशन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के समय जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारीदृकर्मचारी, महिला स्वदृसहायता समूह की सदस्य, स्वच्छाग्रही, सरपंच, सचिव एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सिंह ने सभी ग्रामों में स्वच्छता कार्यों को गति देने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने, तथा जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि स्वच्छ भारत मिशन तभी सफल होगा जब ग्रामीण, पंचायत और प्रशासन मिलकर संयुक्त प्रयास करेंगे।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।