कबीरधामछत्तीसगढ़

लाईनमैन दिवस पर उत्कृष्ट कर्मचारियों का हुआ सम्मान

अधिकारियों ने कहाः- लाईनमैन विद्युत व्यवस्था की रीढ़ होते हैं

कवर्धा : कवर्धा वृत्त के अंतर्गत कवर्धा जोन कार्यालय परिसर में आज लाईनमैन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  घोष, अधीक्षण अभियंता की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में  फ्लोरा,  विष्णु देवांगन,  उइके,  आर्या सहित कवर्धा संभाग के समस्त कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं लाईन कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाईनमैन दिवस के इस विशेष आयोजन में विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लाईन कर्मचारियों के समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लाईनमैन विद्युत व्यवस्था की रीढ़ होते हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं।

मुख्य अतिथि  घोष ने अपने संबोधन में कहा कि लाईन कर्मचारियों का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा होता है, फिर भी वे अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी लगन के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता  फ्लोरा,  विष्णु देवांगन,  उइके,  आर्या ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कर्मचारियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

लाईनमैन दिवस का यह आयोजन कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने तथा उनके महत्वपूर्ण योगदान को पहचानने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही। इस अवसर पर  रंजीत घोष अधीक्षण अभियंता (वृत्त) कवर्धा,  जी.एस. फ्लोरा कार्यपालन अभियंता कवर्धा संभाग,  के.एल. उइके कार्यपालन अभियंता परियोजना संभाग,  विष्णु देवांगन कार्यपालन अभियंता सतर्कता संभाग कवर्धा,  एम.के.आर्या कार्यपालन अभियंता एस.टी.एम.संभाग कवर्धा उपस्थित थे।

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button