बेमेतरा 5 मई 2025 । जिला परिवहन अधिकारी ने सभी वाहन स्वामियों कहा है कि 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य किया गया है। HSRP हेतु वाहन स्वामी परिवहन विभाग की वेबसाइट https://cgtransport.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

जिला परिवहन कार्यालय, बेमेतरा में पंजीकृत ऐसे वाहन स्वामी जिनके मोबाइल नंबर वाहन पोर्टल में अपडेट नहीं हैं, उनसे अपील की जाती है कि वे निम्नानुसार आवश्यक दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर मोबाइल नंबर अपडेट करवाए: जिला परिवहन अधिकारी, बेमेतरा के नाम आवेदन पत्र,आधार कार्ड की स्वसत्यापित प्रति और वाहन क्रमांक अंकित रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की स्वसत्यापित प्रति उपरोक्त दस्तावेजों को एक ही पीडीएफ फॉर्मेट में तैयार कर व्हाट्सएप नंबर 9826196593 पर कार्यालयीन समय में (प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक) भेजें। कृपया ध्यान दें कि इस नंबर पर केवल व्हाट्सएप संदेश भेजें, फोन कॉल न करें। मोबाइल नंबर अपडेट होने की सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से ही दी जाएगी।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।