कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण

कवर्धा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व की धरोहर भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके पहले उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर पेयजल, बिजली, पार्किंग, कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी पहलुओं की रूप रेखा की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए ताकि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि भोरमदेव महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसे भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जाना चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button