कवर्धा 23 मार्च 2025। उपमुख्यमंत्री   विजय शर्मा आज सहपरिवार छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर पहुचे। उन्होंने भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी का दर्शन कर मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने विशेष हवन पूजन भी किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष   कैलाश चंद्रवंशी,   राजेन्द्र चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष   चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष   विदेशी राम धुर्वे,   संतोष पटेल, बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष्रा   नंद,   नीतिश अग्रवाल,   मनिराम साहू,   रामबिलास चंद्रवंशी, पुलिस अधीक्षक   धर्मेन्द्र सिंह छवई, डीएफओ   शशिकुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओं   अजय कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   पुष्पेन्द्र बघेल सहित जनप्रतिनिधियों बाबा भोरमदेव देव पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।