कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़

बाल संरक्षण के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम कर रही जनजागरूकता अभियान, स्कूलों में बच्चों को दी जा रही जानकारी

कवर्धा, 21 जुलाई 2025। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के तहत जिले में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी और जिला बाल संरक्षण अधिकारी सत्यनारायण राठौर के नेतृत्व में यह अभियान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भागुटोला में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के महत्व और उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। परियोजना समन्वयक महेश निर्मलकर ने बताया कि 1098 एक राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा है, जो 24 घंटे निःशुल्क सहायता प्रदान करती है। यह सेवा उन बच्चों के लिए है जिन्हें देखभाल, सुरक्षा और संरक्षण की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति ऐसे बच्चों के लिए, जो अनाथ, बेसहारा, लावारिस, गुमशुदा, बाल श्रमिक, बाल विवाह के शिकार या सड़क जैसी जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में हों 1098 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही मादक द्रव्यों के सेवन के विरुद्ध भी एक सशक्त जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों को नशे की गिरफ्त से बचाना और समाज को सतर्क करना है। विशेष रूप से भिक्षावृत्ति, अपशिष्ट संग्रहण, और बाल श्रम जैसी समस्याओं पर रोकथाम के लिए यह अभियान उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा यह जनजागरूकता अभियान जिले के विभिन्न स्कूलों, ग्रामों और समुदायों में संचालित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों और अभिभावकों को इस सेवा की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक महेश कुमार निर्मलकर, रामलाल पटेल, शारदा निर्मलकर, आरती यादव (सुपरवाइजर), विद्यालय के प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। यह अभियान न केवल बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि समाज में बाल संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक चेतना भी उत्पन्न कर रहा है।

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button