मुंगेली, 10 मई 2025 । जिले में बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प में बच्चों को नृत्य, संगीत, चित्रकला, योग, कराटे, रंगोली, पेंटिंग, हस्तकला, विज्ञान प्रयोग, ड्रामा और कंप्यूटर कोडिंग जैसी कई रोचक और बहुआयामी गतिविधियाँ सिखाई जा रही है।

समर कैम्प के माध्यम से बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान किया जा रहा है, जहाँ वे सीखते हुए आनंद उठा सकें और बच्चों के संपूर्ण विकास को बढ़ावा मिले। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्य. शाला नवागांव(घु) में आयोजित समर कैंप में बच्चों के द्वारा बहुत ही सुंदर गायन और वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने तबला, हारमोनियम, झुमका आदि वाद्य यंत्रों से रूबरू होते हुए वाद्य यंत्रों से निकलने वाली ध्वनियों की बारीकियों को समझा। वाद्य यंत्रों से निकलने वाले ध्वनियों को करके सीखने का एक अलग आनंद महसूस किये। बच्चों को बहुत ही आनंद और उमंग का एहसास हुआ। इस दौरान स्कूल के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।