
बेमेतरा 30 मई 2025/- पूरे छत्तीसगढ़ सहित जिला बेमेतरा में सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण में समाधान शिविरों का आयोजन 05 मई 2025 से किया गया । कल 31 से मई 2025 को जिले का और बेमेतरा विकासखंड का अंतिम समाधान शिविर ग्राम पंचायत बहेरा (कारे) के हाई स्कूल, परिसर में आयोजित होगा । इस कलस्टर बहेरा (का) सहित 10 ग्राम पंचायत केवाछी,, सिरवाबांधा, भुरकी, गांगपुर ब, लोलेसरा, बैजी, चारभाठा, ढोलिया शामिल है ।
बेमेतरा विकासखंड की बात करें तो इसमें 5 मई से कल 31 मई सहित 10 समाधान शिविर आयोजित किए गए । इन 10 शिविरों में 108 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने अपने-अपने आवेदनों के निराकरण की जानकारी प्राप्त की ।





