मुंगेली, 24 अक्टूबर 2025 । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर विकासखण्ड पथरिया में विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौपूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. आर.एम. त्रिपाठी, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग मुंगेली ने पशु मेला एवं प्रदर्शनी के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही डॉ. एस.एम. पाण्डेय, अतिरिक्त उप संचालक, डॉ. आर.बी. गौतम एवं डॉ. के.पी. मरावी ने विभाग द्वारा संचालित पशुपालन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।प्रदर्शनी में उन्नत नस्ल के पशु एवं पक्षियों को प्रदर्शित किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान सभापति जिला पंचायत अनिला देवेंद्र राजपूत, श्री रिंकू सिंह ठाकुर, सभापति जनपद पंचायत पथरिया, श्री विजय चेलकर, जनपद सदस्य पथरिया, तथा ग्राम पंचायत सिलदहा, बेलखुरी, कलारजेवरा, सेंदरी एवं मोहभठ्ठा के सरपंच सहित 250 से अधिक पशुपालक शामिल हुए। Post navigationधान खरीदी सहित अन्य योजनाओं के लाभ हेतु 31 अक्टूबर तक पंजीयन अनिवार्य राज्य उत्सव की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न – तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्या 2 से 4 नवम्बर तक