
कबीरधाम – दिनांक 21/02/2025 को ग्राम जेवड़न खुर्द स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अपने बंद होने के निर्धारित समय से पूर्व बंद था साथ ही इस विद्यालय के समीप स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी बंद मिला ।
ज्ञातव्य है कि यह ग्राम जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | यह ग्राम जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत है । यह ग्राम कवर्धा रवेली मार्ग के किनारे स्थित है ।
सुपर समर्थन की चिट्ठी ने जब विद्यालय पहुंचकर देखा तो यह पाया कि दोनों विद्यालय के भवन में ताला लगा हुआ था और वहां पदस्थ कोई भी कर्मचारी ( शिक्षक एवं शिक्षिका ) नहीं था । गौर करने वाली बात यह है कि आज किसी भी तरह का शासकीय अवकाश नहीं था । छुट्टी के निर्धारित समय से पूर्व विद्यालय में ताला लगाकर चले जाना शिक्षक एवं शिक्षिका की मनमानी को दर्शाता है ।
उनके इस रवैया को देखकर लगता है कि उन्हें अपने उच्च अधिकारी का कोई भय नहीं है या उच्च अधिकारी का पर्याप्त उचित दबाव नहीं है । अगर यही रवैया बना रहा तो शिक्षा के बेहतर गुणवत्ता की कल्पना नहीं की जा सकती ।





