छत्तीसगढ़बेमेतरा

पीएमश्री स्कूलों में समर कैंप आयोजन हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

बेमेतरा 7 मई 2025 / जिला शिक्षा कार्यालय में आज बुधवार को पीएमश्री स्कूलों में समर कैंप के आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे एवं जिला मिशन समन्वयक नरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा की गई।

बैठक में समर कैंप के आयोजन के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि समर कैंप का आयोजन दिनांक 13 मई से 22 मई 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 9:30 बजे तक किया जाएगा। इस आयोजन में समस्त विद्यार्थी, शिक्षकगण, पालकगण एवं विशेष शिक्षकों को सादर आमंत्रित किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. बंजारे ने बताया कि दस दिवसीय समर कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा। आयोजन के प्रचार-प्रसार हेतु फ्लेक्स लगवाने, प्रतिभागियों के लिए भोजन, जलपान, स्टेशनरी की समुचित व्यवस्था करने तथा आयोजन की पंजी संधारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फर्स्ट एड, ग्लूकोज, विशेषज्ञों की व्यवस्था एवं मानदेय प्रदान करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।

यह भी तय किया गया कि प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्तर के अनुसार अलग-अलग विधाओं में गतिविधियां संचालित की जाएंगी। शासन स्तर पर समर कैंप की जानकारी ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपलोड की जाएगी तथा फोटो एवं वीडियो जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को प्रेषित किए जाएंगे

बैठक में जिला सहायक परियोजना अधिकारी सुनील झा, परीक्षा जिला नोडल अधिकारी एसपी कोशले, एपीसी  भूपेन्द्र कुमार साहू, धनंजय प्रसाद शर्मा सहित जिले के समस्त पीएमश्री स्कूलों के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुखगण उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों में सुदेशा चटर्जी, धनेश्वरी करभाल, टुकेश्वरी राजपूत, राजेश्वरी नेताम, राजेन्द्र कुमार टांडिया, भोजसिंह वर्मा,  बलदेव कंवर, राघवेंद्र साहू, मालिकराम, मनीष चौबे,  बीके देवांगन, अर्चना साव, अनिल कुमार डहाले सहित अन्य गणमान्यजन सम्मिलित हुए।

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button