लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं उनकी धर्मपत्नी मीना साव जी ने लोरमी में तीज महोत्सव का आयोजन कर क्षेत्र की 3000 माताओं – बहनों को आमंत्रित किया है।यह आयोजन कल दोपहर 12 बजे लोरमी के हाईस्कूल मैदान में रखा गया है।अरुण साव एवं मीना साव ने लोरमी विधानसभा के अपनी तिजहारिन दीदी और बहनों को तीज महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है। इसमें क्षेत्र की तीन हजार से अधिक माताएं बहनें शामिल होंगी।सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजनगौरतलब है कि, उप मुख्यमंत्री साव ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरागत त्योहार तीजा को विशेष रूप से मनाने तीजा महोत्सव का आयोजन किया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। जिसमें लोकगायिका गरिमा दिवाकर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। Post navigationदीदी के गोठ कार्यक्रम: सफल बिहान महिलाओं की प्रेरक कहानियों का रेडियो पर प्रसारण 90 प्लस परीक्षा परिणाम उन्नयन अभियान: जिपं सीईओ ने नोडल अधिकारियों की ली बैठक