कवर्धाकबीरधामछत्तीसगढ़

बाजार चारभाठा धान शॉर्टेज के मामले में संग्रहण केंद्र प्रभारी निलंबित, डीएमओ को कारण बताओ नोटिस, मामले की जांच के लिए समिति गठित

कवर्धा, 9 जनवरी 2026 । संग्रहण केंद्र बाजार चारभाठा में धान के शॉर्टेज का मामला संज्ञान में आने पर प्रशासन ने उक्त संग्रहण केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ जिला जिला विपणन अधिकारी को इस पूरे मामले को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने प्रकरण की जांच के लिए एक जांच समिति भी गठित कर दी है।

बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र में धान की कमी का मुख्य कारण सूखत का है। चूहों अथवा कीड़ों द्वारा खाए जाने वाली बात नहीं है, यह सूखत के कारण है। सूखत के पिछले 5 वर्षों की तुलना करें तो 2020-21 में 3.9 प्रतिशत, 2021- 22 में 3.67 प्रतिशत, 2022-23 और 23-24 में संग्रहण नहीं किया गया। 2024-25 में 3.5 प्रतिशत सुखत पाया गया जो पिछले पांच वर्षो में सबसे कम है। गठित समिति द्वारा जांच के बाद यदि कोई दोषी पाया जाता है उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button