मुंगेली, 09 जनवरी 2026 । शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से पारदर्शिता के साथ जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले के 66 समितियों के 105 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या 01 लाख 10 हजार 900 से अधिक है। जिले में अब तक 36 लाख 74 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा चुका है, इसमें मोटा 20 लाख 55 हजार 180 क्विंटल, पतला 134.80 क्विंटल और सरना 16 लाख 18 हजार 848 क्विंटल धान शामिल है। उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव लगातार जारी है। अब तक 23 लाख 98 हजार 274 क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है। वहीं 73 हजार 800 से अधिक किसानों को 848 करोड़ 27 लाख रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार किसानों को बैंक में लाइन लगने की समस्या ना हो, उन्हें आसानी से भुगतान की सुविधा मिले। इसके लिए किसानों को एटीएम कार्ड की सुविधा प्रदान की गई है एवं चेक बुक प्रदान किया गया है। साथ ही सभी 66 समितियों में माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है और किसानों को एटीएम के माध्यम से आसानी से नगद भुगतान की सुविधा प्राप्त हो रही है। 10 बैंकों के माध्यम से प्रतिदिन 02 हजार से अधिक किसानों को 07 करोड़ रूपए से अधिक नगद भुगतान किया जा रहा है।

सीमाओं एवं चेक पोस्ट पर 24 घंटे की जा रही निगरानी

कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध धान भंडारण एवं परिवहन को रोकने जिले की सीमाओं एवं चेक पोस्ट पर चौकसी को और मजबूत करते हुए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके तहत संदिग्ध वाहनों परिवहन गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी आंतरिक चेक पोस्ट पर भी टीमों को तैनात किया गया है। निगरानी दल द्वारा रात्रिकालीन गश्त के साथ ही संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। कोचियों एवं बिचौलियों के माध्यम से अवैध रूप से धान खपाने की घटनाओं पर रोक लगाने की शिकायत के लिए तथा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया की निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, इससे खरीदी, भंडारण और परिवहन की रियल टाइम मानिटरिंग सुनिश्चित होगी।

शिकायत दर्ज कराने अधिकारियों के नम्बर जारी

शिकायत के लिए सहायक आयुक्त सहकारिता हितेश कुमार श्रीवास मो. नं. 8435033315, जिला खाद्य अधिकारी हुलेश कुमार डड़सेना मो. न. 7987300308, डीएमओ मनोज यादव 9826237629 और सीसीबी नोडल अधिकारी संतोष ठाकुर मोबाइल नंबर 9977411044 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed