
कबीरधाम : दिनांक 12/01/25 को भारत स्काउट एवं गाइड के जिला रैली का समापन कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक (भाजपा) भावना बोहरा के मुख्यआतिथ्य में हुआ । भारत स्काउट एवं गाइड के जिला रैली का समापन कार्यक्रम ग्राम रणवीरपुर में हुआ।
यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के अंतर्गत है | भाजपा के महिला विधायक भावना बोहरा का यह गृह ग्राम है । इस रैली के समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा थी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू द्वारा किया गया । जिला रैली में जिला कबीरधाम के अनेक विद्यालयों से पहुंचे लगभग 600 स्काउट,गाइड, रोवर, रेंजर एवं स्कॉउटर- गाइडर ने भाग लिया।
जिला कबीरधाम से बाहर दूसरा जिला बिलासपुर के दो रोवर्स और दो रेंजर्स भी जिला रैली में शामिल हुए । राज्य के संस्कृति पर आधारित ,देशभक्ति एवं धर्म पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड जिला कबीरधाम के अध्यक्ष शेखर बक्शी, उपाध्यक्ष पीयूष ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष सुजीत गुप्ता, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र गुप्ता, D.O.C. अजय चंद्रवंशी , DTC सुजीत गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक क्रीड़ा अधिकारी, बसंत बोहरा, सौरभ सिंह, भाजपा नेत्री कौशल्या साहू, मीना पटेल, देवमती खुसरो सहित अनेक गणमान्य नागरिक सहित भारी संख्या में विद्यालय के छात्र -छात्रा,अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे। मंच का संचालन लोकनाथ देवांगन एवं शिवेंद्र चंद्रवंशी द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन नीलम यदु द्वारा किया गया ।





