कवर्धा, 01 फरवरी 2026 । जिला अस्पताल कवर्धा में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 24 लोगों का निःशुल्क जांच किया गया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष निर्देश एवं उनके निरंतर स्वास्थ्य-केंद्रित प्रयासों के परिणामस्वरूप जिला अस्पताल कवर्धा में प्रत्येक माह कैंसर जांच शिविर का नियमित आयोजन किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री शर्मा जिले में गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान से ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र तुरे ने कहा कि कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान और समय पर उपचार से मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने जागरूकता और नियमित जांच को बेहद आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री शर्मा के निर्देश पर आयोजित ये शिविर ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत लाभप्रद हो रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आगामी शिविरों में अवश्य शामिल हों और अपनी स्वास्थ्य जांच समय पर करवाएं।

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।