छत्तीसगढ़मुंगेली

किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों की दी गई जानकारी

विकसित कृषि संकल्प अभियान का हुआ समापन

मुंगेली, 12 जून 2025 । जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 12 जून तक आयोजित किया गया। अभियान के अंतिम दिन पथरिया विकासखण्ड के ग्राम डाड़गॉव और चन्द्रगढ़ी में अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. पी.के. सिंह ने किसानों को मिट्टी परीक्षण, उन्नत बीज, जैविक खेती और लागत में कमी लाने वाली कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूमि के तत्वों का विश्लेषण कर ही उपयुक्त फसल और खाद का चयन किया जा सकता है।

वरिष्ठ कृषि अधिकारी एल. के. कोशले एवं उद्यानिकी अधिकारी आर. एस. नेताम ने किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट तथा एकीकृत कीट प्रबंधन तकनीकों के उपयोग पर बल दिया और किसानों को आर्थिक रूप में सशक्त होने प्रेरित किया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग से डॉ. पाण्डेय द्वारा उन्नत नस्लों के पशुओं की जानकारी, टीकाकरण एवं चारा प्रबंधन पर प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान कृषि स्थाई समिति के सभापति सनी भार्गव, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित कृषक मित्रों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

 

 

 

 

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button