कबीरधाम – दिनांक 12/06/2025 को बाहर से ताला लगा हुआ मिला जिला आबकारी अधिकारी का कक्ष वो भी कार्यालयीन समय में |

जी हाँ हम बात कर रहे हैं अजय सिंह धुर्वे के बारे में जो जिला कबीरधाम में जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ है | साथ ही आपको यह भी बताना जरूरी है कि इनका कार्यालय जिले के प्रशासनिक मुखिया कलेक्टर के कार्यालय ( कलेक्ट्रेट) के प्रथम तल में संचालित होता है |

माह अप्रैल एवं मई में हमारे द्वारा इनसे कई बार औपचारिक मुलाकात करने की कोशिश की गई लेकिन इनकी अनुपस्थिति की वजह से इनसे मुलाकात नहीं हो पाई | हद तो तब हो गई जब इनके कक्ष में कार्यालयीन समय में ताला लगा हुआ पाया गया |

यहाँ पर यह सवाल उठना लाजिमी है कि अजय सिंह धुर्वे जिला कबीरधाम में आबकारी विभाग के जिला प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ है तो जाहिर सी बात है कि इनसे मिलने के लिए बहुत लोग आते हैं | मिलने आने वालो में आम नागरिक, मीडियाकर्मी, निर्वाचित जनप्रतिनिधी, आर टी आई एक्टिविस्ट, विभाग के लोग एवं अन्य विभाग के लोग होते हैं | जिन्हे इनकी अनुपस्थिति की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा |

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।