मुंगेलीछत्तीसगढ़

पीओएस स्टॉक और भौतिक सत्यापन में अंतर पर 03 उर्वरक दुकानों का लाईसेंस निलंबित

मुंगेली, 18 अगस्त 2025।  कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक कृषि  एम.आर. तिग्गा के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मेसर्स किसान एजेंसी पंडरिया रोड मुंगेली, मेसर्स संकटमोचन खाद भंडार मुंगेली तथा मेसर्स जायसवाल कृषि केंद्र में लाईसेंस, स्टॉक एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने, स्कंध तथा वितरण पंजी, पीओएस स्टॉक व भौतिक सत्यापन में अंतर पाए जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश के तहत अनुज्ञा प्रमाण पत्र को 15 दिवस के लिए निलंबित करने की कार्यवाही की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button