मुंगेली 23 जून 2025 । विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मुंगेली शहर में विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक एवं कलेक्टर ने महाराणा प्रताप वार्ड स्थित रोड क्रॉसिंग नाले का निरीक्षण किया और नाले के पाइप की सुरक्षा के लिए जीएसबी डालने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका परिषद के सीएमओ को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने और नाले की उचित साफ-सफाई कराने भी निर्देशित किया।

विधायक एवं कलेक्टर ने महाराणा प्रताप वार्ड स्थित तारबांधा तालाब के पास नवनिर्मित रोड का निरीक्षण किया और रोड के दोनों ओर साइड सोल्डर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए भी कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव देने कहा। विधायक एवं कलेक्टर ने मलाई घाट के पास नदी कटाव का भी निरीक्षण किया और नदी के पास पिचिंग कार्य एवं रिटेनिंग वॉल निर्माण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बालानी चौक स्थित बाल उद्यान के जीर्णाेद्धार हेतु बाउंड्री वॉल निर्माण, पेवर ब्लॉक, पेंटिंग एवं चबूतरा निर्माण आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए और चौपाटी के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य योजना बनाने निर्देशित किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed